Hometrendingबीकानेर : तो कैसे होगा दाह संस्कार, जलाऊ लकड़ी की आपूर्ति कराने...

बीकानेर : तो कैसे होगा दाह संस्कार, जलाऊ लकड़ी की आपूर्ति कराने की गुहार…

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना संक्रमण लोगों के जीवन पर भारी पड़ रहा है। जिले में कोरोना की चपेट में आने से मौतें भी हो रही है। वहीं दूसरी ओर मुक्तिधाम(श्मसान) में जलाऊ लकड़ी की आपूर्ति बढ़ाने की आवश्यकता जताई जा रही है।

पवनपुरी दक्षिण विस्तार कालोनी विकास समिति के अध्यक्ष विनोद जोशी ने इस संबंध में आज जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इसके माध्यम से मुक्तिधाम के लिए जलाऊ लकड़ी आपूर्तिकर्ता को आपूर्ति करने की अनुमति प्रदान करने की गुहार लगाई है।

ज्ञापन के जरिए बताया गया कि जलाऊ लकड़ी आपूर्तिकर्ता को आरा मशीन चलाने की अनुमति नहीं है, ना ही लकड़ी आपूर्ति करने की अनुमति है। पुलिस आरा मशीन चलाने व लकड़ी आपूर्ति के वाहन पर जुर्माना लगा रही है।

अनुमति नहीं होने के कारण श्मसान में दाह-संस्कार के लिए लकड़ी की किल्लत व अव्यवस्था हो सकती है। इस स्थिति में जलाऊ लकड़ी आपूर्ति करने के लिए आरा मशीन चलाने व दाह-संस्कार स्थल पर लकड़ी आपूर्ति करने की अनुमति प्रदान करने की मांग उठाई गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular