HometrendingSKRAU : कुलपति प्रो. सिंह ने हाईटेक नर्सरी देखकर कही ये बड़ी बात...

SKRAU : कुलपति प्रो. सिंह ने हाईटेक नर्सरी देखकर कही ये बड़ी बात…

बीकानेर abhayindia.com स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित हाईटेक नर्सरी का अवलोकन किया।

इस अवसर पर प्रो. सिंह ने कहा कि नर्सरी, विश्वविद्यालय की महत्त्वपूर्ण इकाई है। यहां अधिक से अधिक प्रकार के पौधे तैयार किए जाएं। उन्होंने जल उत्पादकता मॉडल को देखा तथा कहा कि किसानों एवं बागवानी का शौक रखने वाले लोगों को इससे रूबरू करवाया जाए।

उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट इकाई तथा नर्सरी द्वारा तैयार फलदार, फूलदार एवं सजावटी पौधों का अवलोकन किया। नर्सरी में पौधों के गुण तथा प्रकृति से संबंधित हॉर्डिंग्स देखे तथा आवश्यकता के अनुरूप इनके नवीनीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने की विधि तथा इनके रख–रखाव के मार्गदर्शन से संबंधित फोल्डर प्रकाशित कर, इनका वितरण किया जाए।

भू–सदृश्यता एवं राजस्व सृजन निदेशालय के निदेशक प्रो. सुभाष चंद्र ने बताया कि नर्सरी द्वारा इस बार लगभग सवा लाख पौधे तैयार किए गए। इनके विक्रय से अब तक साढे दस लाख रुपये राजस्व अर्जित हुआ है। बागवानी सलाहकर प्रो. इंद्रमोहन वर्मा ने नर्सरी की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।

Nadeem Sir
Nadeem Sir

गेस्ट हाउस की व्यवस्थाएं देखी

कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने विश्वविद्यालय एक्रीडिएशन टीम के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर तैयारियों की श्रृंखला में भीमसेन चौधरी किसान घर सहित तीनों अतिथि गृहों का अवलोकन किया। यहां नॉर्म्‍स के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा साफ–सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

शिक्षा में तबादला प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन मांगे आवेदन

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular