Hometrendingएसकेआरएयू स्टाफ की कोरोन जांच नेगेटिव, शिविर में 150 ने कराई थी...

एसकेआरएयू स्टाफ की कोरोन जांच नेगेटिव, शिविर में 150 ने कराई थी जांच…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com  स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में बुधवार को आयोजित कोरोना जांच शिविर के दौरान की गई सभी जांचों की रिपोर्ट गुरुवार को नेगेटिव आई है।

कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान कल लगाए गए शिविर के दौरान 151 कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने कोरोना जांच करवाई थी। गुरुवार को आई रिपोर्ट में सभी नेगेटिव पाए गए हैं। इस पर कुलपति ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जागरुकता के सतत प्रयासों के फलस्वरूप विश्वविद्यालय कोरोना संक्रमण मुक्त है।

सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान
प्रो. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा दैनिक कार्यकलापों में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों को नियमित सेनेटाइज्ड करवाया जा रहा है। कार्मिकों को मास्क पहनने, केन्द्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन की पालना करने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि जागरुकता के लिए विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जा रहा है। विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत गोद लिए गए गुसाईसर गांव में भी कोरोना जागरुकता की कई गतिविधियां अब तक आयोजित की जा चुकी हैं।

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

 

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!