Thursday, December 11, 2025
Hometrendingबीकानेर में एसआईआर : 651 बीएलओ समय से पूर्व कर चुके शत...

बीकानेर में एसआईआर : 651 बीएलओ समय से पूर्व कर चुके शत प्रतिशत कार्य पूर्ण, खाजूवाला नंबर वन पर

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा करते हुए जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मैपिंग और डिजिटलीकरण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी वृष्णि ने बताया कि जिले के कुल 1638 बीएलओ में से 651 बीएलओ समय से पूर्व अपना कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर चुके हैं। इसमें सर्वाधिक 172 बीएलओ खाजूवाला से, 125 बीएलओ श्री डूंगरगढ़ और 107 बीएलओ लूणकरणसर से है।

जिला निर्वाचन अधिकारी वृष्णि ने बताया कि जिले में 96.96 फीसदी गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन हो चुका है। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र सर्वाधिक 98.92 फीसदी प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन के साथ प्रथम स्थान पर है। वहीं, 98.45 फीसदी के साथ श्रीडूंगरगढ़ दूसरे और 97.87 फीसदी के साथ नोखा तीसरे स्थान पर है।

वृष्णि ने बताया कि जिले में नो मैपिंग का आंकड़ा 5.59 फीसदी है। जिसमें खाजूवाला 13.69 फीसदी नो मैंपिग के साथ सबसे पीछे, बीकानेर पूर्व 9.66 फीसदी के साथ सेकंड लास्ट और बीकानेर पश्चिम 7.34 फीसदी के साथ थर्ड लास्ट है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रोग्रेस बढ़ाने के निर्देश दिए। वीसी में जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश यादव व रमेश देव, वीसी से जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जुड़े रहे।

विदित है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले भर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)–2026 का कार्य तेजी और पारदर्शिता के साथ प्रगति पर है।4 नवम्बर से प्रारंभ हुए इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का संग्रहण, सत्यापन और डिजिटाइजेशन का कार्य निरंतर जारी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!