Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबिनानी कन्या महाविद्यालय में एकल व युगल नृत्य की धूम, श्रमदान, निबंध...

बिनानी कन्या महाविद्यालय में एकल व युगल नृत्य की धूम, श्रमदान, निबंध प्रतियोगिता के भी आयोजन हुए

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बिनानी कन्या महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के अंतर्गत आज एकल व युगल नृत्य की धूम रही। श्रमदान, निबंध प्रतियोगिता के भी आयोजन हुए।

एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. अरूणा आचार्य ने बताया कि शिविर के पहले चरण में गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डॉ सत्यम् गोस्वामी, गंगा सोनी व पल्लवी पुरोहित शामिल रहे। इसमें कृतिका व्यास ने प्रथम, खुशी पंचारिया ने सैकंड तथा तृतीय स्थान टीना जोशी व राजनंदिनी व्यास ने प्राप्त किया।

एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. अनिता मोहे भारद्वाज ने बताया कि शिविर के अगले चरण में एकल व युगल नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसके निर्णायक डॉ ऋचा जोषी पल्लवी पुरोहित व डॉ दीप्ति रंगा थे। एकल नृतय में प्रथम स्थान सान्या व्यास ने व द्वितीय डिम्पल स्वामी ने तथा तृतीय ज्योति सोनी व राजनन्दिनी व्यास ने और सांत्वना पुरूस्कार चंचल राजपुरोहित को व डिम्पल राजपुरोहित को दिया गया। वहींं, युगल नृत्य ने प्रथम स्थान नीलिमा व किरण ने व द्वितीय स्थान मॉली व सान्या ने तथा तृतीय स्थान पर दिव्या व महक रंगा रही।

एन.एस.एस अधिकारी मुकेश बोहरा ने बताया कि शिविर के अगले चरण में महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया गया तथा विभिन्न प्रकार के पौधों का पौधारोपण किया गया कक्षा-कक्षों की सफाई की गई कंटीली झाडियों को काटा गया तथा मैदान का स्तर भी समतल व बराबर किया गया।

कम्प्यूटर विभागाध्यक्ष रामकुमार व्यास ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान के निर्देशानुसार राज्य सरकार की मॉडल स्टेट की विभिन्न योजनाओं पर एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। हसके प्रथम चरण में 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रथम चरण के निबंध का विषय था मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ बीमा योजना। प्रथम चरण में से 13 प्रतिभागियो का चयन दूसरे चरण के लिए हुआ। दूसरे चरण के निबंध का शीर्षक था जननी सुरक्षा योजना। इसमें प्रथम स्थान पर दीपिका पंचारिया, द्वितीय स्थान पर उन्नति भादाणी तथा तीसरे स्थान पर सृष्ठि तथा निशा व्यास रही।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!