Hometrendingश्री उत्सव 9 अप्रेल को, पोस्टर विमोचित, संभागीय आयुक्‍त पवन ने कहा-...

श्री उत्सव 9 अप्रेल को, पोस्टर विमोचित, संभागीय आयुक्‍त पवन ने कहा- जप, तप व अहिंसा की पहचान है तेरापंथ

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल की ओर से 9 अप्रेल को श्री उत्सव आयोजित किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा आशीर्वाद भवन में श्री उत्सव आयोजित होगा। बुधवार को श्री उत्सव के पोस्टर का विमोचन संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन और आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महावीर रांका द्वारा किया गया।

shree utsav poster
shree utsav poster

पोस्टर विमोचन अवसर पर संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने कहा कि जप, तप व अहिंसा की पहचान रखने वाले तेरापंथ धर्म से जन–जन को प्रेरणा मिलती है। अहिंसा परमो धर्म को मानने वाले जैन समाज के हर कार्य में सेवा का भाव छुपा रहता है। श्री उत्सव में विभिन्न प्रकार के स्टॉल– ज्वेलरी साड़ी, कुर्ती, बेड शीट्स, फुटवेयर, हैंडबैग, आर्ट एंड क्राफ्ट, उस्ता आर्ट, होममेड फूड आइटम्स, बेकरी प्रोडक्ट्स आदि उपलब्ध रहेंगे। प्रभारी प्रेम बोथरा व मीनाक्षी आंचलिया ने बताया कि फूड जोन, किड्स जोन, फन जोन आदि विभिन्न मनोरंजन के साधन सभी वर्गों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

करौली आगजनी मामले पर जांच के लिए भाजपा ने बनाई कमेटी, घटनास्‍थल पर जाकर…

सीएम गहलोत का भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पर कटाक्ष, कहा- ये आग लगाने के लिए आते हैं…

भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष पूनिया का आरोप- सरकार कर रही तुष्टिकरण, गहलोत बोलते हैं रटी-रटाई बातें…

जान की बाजी लगाकर मासूम सहित चार जनों को बचाने वाले कांस्‍टेबल नेत्रेश को सीएम गहलोत ने दी शाबादी, पदोन्‍नति भी मिली…

बीकानेर में झोपड़ी से लेकर महल तक गणगौर की पूजा, शाही गणगौर और चांदमल ढढ्डा की गणगौर की निकली सवारी

राजस्‍थान में तीसरी ताकत बनने के लिए राजनीतिक जमीन तलाश रहे पूर्व पीएम के पोते चौधरी

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular