Friday, April 26, 2024
Hometrendingश्रीजवाहर विद्यापीठ सभागार भीनासर, तप अभिनन्दन व सम्मान समारोह आयोजित, दुग्गड़ ने...

श्रीजवाहर विद्यापीठ सभागार भीनासर, तप अभिनन्दन व सम्मान समारोह आयोजित, दुग्गड़ ने कहा- तपस्‍वी रत्‍नों ने…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में आज श्रीजवाहर विद्यापीठ सभागार भीनासर के प्रांगण में विशाल जनसमूह के सामने चातुर्मासकाल के दौरान 8 व 8 से ज्यादा तपस्या करने वाले तपस्वी भाई-बहनों का स्वागत अभिनन्दन किया गया।

Kaushal Duggar 2 1

कार्यक्रम की शुरुआत महिला मण्डल व बालिका मंडल की कार्यकर्ताओं ने मंगलाचरण व स्वागत गीत के साथ किया। संघ के अध्यक्ष कौशल दुग्गड़ ने कहा कि तपस्या करना बहुत ही कठिन काम है। जिन तपस्‍वी रत्‍नों ने यह कार्य किया है वो वाकई में धन्यवाद और साधुवाद के पात्र है। उन्होंने तपस्या करके खुद के कर्मो की निर्जरा की ही है साथ में साधुमार्गी संघ का नाम भी रोशन किया है।

मंत्री विमल सेठिया ने संघ की ओर से संचालित गतिविधियों और इस कार्यकाल में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला जिसमें टिफिन व्यवस्‍था, पूरे साल संघ की भोजनशाला शुरू रखना, भीनासर में समता भवन निर्माण क़ो लेकर रुपरेखा बनाई गई। पूर्व मंत्री चंचल बोथरा ने सम्मान पत्र का वाचन उपस्थित लोगों के समक्ष किया। संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चम्पालाल डागा, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा नोखा संघ से ईश्वर चंद बैद, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया ने भी तपस्वी रत्‍नों के लिए अपने भाव रखे।

Kaushal Duggar 3

युवा तपस्वी अशोक सेठिया क़ो 71 की सर्वश्रेष्ठ तपस्या करने के लिए पूरे संघ द्बारा सम्मानित किया गया। संघ में इस साल उत्कृष्ट भोजन व्यवस्था करने के लिए मगनलाल सुराणा, उत्कृष्ट विहार सेवा के लिए सुरेन्द्र सेठिया व उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिए विशाल बांठिया का अभिनन्दन किया गया। धार्मिक परीक्षाओं में स्थान प्राप्त करने वालों व प्रतीकमण सिखने वाले महानुभावों का भी संघ द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पूर्व स्थानीय संघ अध्यक्ष शिखरचन्द सुराणा, गुलाबचंद बोथरा, मेघराज बोथरा, प्रकाश पुगलिया, राजकरण पुगलिया, लूणकरण सुराणा, पानमल सुराणा, महेन्द्र सोनावत, दिलीप कुमार कातेला, हरीश सोनावत, कमल डागा, युवा संघ अध्यक्ष महैन्द्र सुराणा, मंत्री अमित बोथरा, मयंक सुराणा, श्रीकान्त सुराणा, महादेव भंसाली, आयुष सुराणा, मुकेश सोनावत के साथ संघ व युवा संघ के अनेक कार्यकर्ता जिसमें सुमतिलाल बांठिया, अशोक भंसाली, सम्पत लाल चोरडिया,  कुशल दफ़्तरी, चन्द्रप्रकाश मिन्नी, चन्दन बैद, पारस भूरा, जतन पुगलिया, राजेश सुखाणी, अशोक डागा व महिला मण्डल व बहु मण्डल से चन्द्रकला देवी भूरा, कंचन देवी पुगलिया, कंचन देवी छल्लाणी, मन्जु देवी मिन्नी, नीलम देवी बोथरा, कुसुम देवी सेठिया, पुष्पा देवी दफ़्तरी, सिमी जी बांठिया, तारा देवी सुराणा सहित अन्य सदस्याएं भी उपस्थित थीं। सभा का संचालन डूंगरमल सेठिया ने किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular