Saturday, June 20, 2026
Hometrendingशर्मिला चौधरी ने पूरे देश में किया राजस्‍थान का नाम गौरवान्वित, मंत्री...

शर्मिला चौधरी ने पूरे देश में किया राजस्‍थान का नाम गौरवान्वित, मंत्री पटेल ने कहा- इतिहास रच दिया…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान के विधानसभा क्षेत्र लूणी के केरू गांव के शिव सारणों की ढाणी की रहने वाली शर्मिला चौधरी ने पूरे देश में अपने प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर दिया है। शर्मिला चौधरी ने एम्स सीआरई-2024 (AIIMS CRE) में टॉप किया है।

आपको बता दें कि एम्स सीआरई-2024 की परीक्षा 26-28 फरवरी को आयो‍जित हुई थी। इस परीक्षा में शर्मिला चौधरी ने 400 में से 270 अंक प्राप्त किए। अपनी इस सफलता पर शर्मिला चौधरी ने कहा पेपर तो अच्छे हुए थे, जिस वजह से लगता था कि रैंक अच्छी आएगी। पर पूरे देश में टॉप रैंक हासिल करना तो सपने के सच होने जैसा है। माता-पिता और परिजनों को अपना मार्गदर्शक व प्रेरणा बताया।

आपको बता दें कि शर्मिला चौधरी के पिता दुर्गाराम सारण इंडियन नेवी में ऑफिसर थे। शर्मिला की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी लहर है। ग्रामीणों के साथ मंत्री जोगाराम पटेल ने शर्मिला को खूब सारी बधाई और शुभकामनाएं दी।

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने अपने सोशल अकाउंट X पर लिखा, लूणी की बेटी ने रचा इतिहास! ‘लूणी विधानसभा में केरू गांव के शिव सारणों की ढाणी निवासी शर्मिला चौधरी ने अपनी अद्भुत मेधा और कठिन परिश्रम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) सीआरई परिणाम 2024 में संपूर्ण भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार और क्षेत्र के लिए गौरवशाली क्षण है, बल्कि समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा भी देती है। शर्मिला को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!