बीकानेर Abhayindia.com प्री-मेडिकल व प्री इंजीनियरिंग की प्रतिष्ठित संस्थान सिंथेसिस कोचिंग के निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि कल घोषित नेस्ट परीक्षा के परिणाम में संस्थान के 7 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। यह परीक्षा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइन्स एजुकेशन एवं रिसर्च हेतु 6 जून को आयोजित हुई थी। जिसमें संस्थान के वर्दित नारायण आचार्य ने कक्षा 12वीं के साथ 717 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है। इनके पिता विचित्र नारायण आचार्य शिक्षा विभाग में कार्यरत है और माता अंजुला आचार्य गृहणी है।
अन्य उच्च रैंक प्राप्त करने वालो में कनिष्का सारण ने 822 ऑल इंडिया रैंक, विष्णु पूनिया ने 976 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है। इसी प्रकार जिज्ञासा पालीवाल ने बारहवीं के साथ और देवकिशन कुमावत ने भी अच्छी रैंक प्राप्त की है। इन सभी विधार्थियो के नीट परीक्षा में संभावित अंक अच्छे हैं। इन्होने अपनी इस सफलता का श्रेय संस्थान की मेंटर्स टीम द्वारा विशेष मार्गदर्शन को दिया।
इस परीक्षा में चयन होने वाले विद्यार्थियों को अब एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट 6 जुलाई को 4 बजे से पहले तक आवेदन करना होगा। यह परीक्षा पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमएससी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित करवाया जाती है। इस प्रोग्राम में चयनित उम्मीदवारों को दिशा स्कॉलरशिप (परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित) के अंतर्गत 60,000 (वार्षिक) एवं समर इन्टर्नशिप के लिए 20,000 (वार्षिक) का प्रावधान है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद इन विद्यार्थियों के लिए भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) जैसी संस्थाओं में सीधे वैज्ञानिक बनने के द्वार खुलेंगे।













