Sunday, May 3, 2026
Hometrendingपीएम मोदी के जन्मदिन अवसर पर सेवा पखवाड़ा : मंत्रों के जाप...

पीएम मोदी के जन्मदिन अवसर पर सेवा पखवाड़ा : मंत्रों के जाप के बीच कन्याओं के चरण धोकर, तिलक लगाकर किया पूजन

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com इक्कीस वैदिक ब्राह्मण पंचागकर्ता पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निरन्तर एकाकार होकर पाठात्मक सतचंडी यज्ञ में मंत्रों के द्वारा देश में अमन-चैन, सुख-शांति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने, राज्य में खुशहाली और धन-धान्य की भरपूर पैदावार होने की कामना के साथ निरन्तर जाप कर रहे हैं।

kalimata mandir sujandeshar

सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में यह क्रम पिछले पांच दिनों से निरन्तर गतिमान है और एक अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान अनेक धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजनकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी गोपाल गहलोत प्रतिदिन 251 कन्याओं का पांव धोकर, तिलक लगाकर, स्वयं के हाथों से भोजन करवाकर और उपहार देकर धार्मिक कार्य को गतिमान बनाए हुए है। इसके अलावा प्रतिदिन शाम की महाआरती में सुजानदेसर, श्रीरामसर, भीनासर, किशमीदेसर सहित आसपास के क्षेत्रवासी निरन्तर भाग ले रहे हैं।

kalimata mandir sujandeshar

आयोजन से जुड़े भुवनेश तंवर ने बताया कि शुक्रवार को सनातन धर्म संस्कृति के रक्षार्थ विभिन्न प्रकार के मंत्रोच्चारणों से पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं व पुरुषों ने भी भागीदारी निभाई। शाम को भजन संध्या में नव दुर्गा माता के भजनों की सरिता बही, जिसमें धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने भक्तिरस का आनंद लिया। भुवनेश तंवर ने बताया कि यह आयोजन 1 अक्टूबर की शाम को महाप्रसादी के साथ संपन्न होगा। इससे पूर्व महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।

Gopal Gehlot bikaner bjp leader

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!