Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबीकानेर में परिजन स्मृति में पक्षियों और पशुओं की सेवा

बीकानेर में परिजन स्मृति में पक्षियों और पशुओं की सेवा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com दिवंगत परिजनों की स्मृति में लोगों विभिन्न तरह से सेवाएं करते हैं। श्री राम प्रकाश मिढ्ढा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्वर्गीय रीतु मिढ्ढा की स्मृति में गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने पालसिए, गायों और अन्य पशुओं को पानी पिलाने के सीमेंट की कुड़ियों का वितरण किया जाएगा। ताकि पशु पक्षियों की कोई भी जल सेवा कर सकें। पालसीए और कुड़ियां कोई भी 29 मई को 11 बजे से 1/208 मुक्त प्रसाद नगर से ले जा सकेंगे। कोई भी पालसीए और कुड़ियां ले जा सकता है। शर्त यह की इनका उपयोग पशु पक्षियों को पानी पिलाने में ही हो।

इससे पहले श्री गंगा जुबली पिजरा पिरोल में सुबह भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा तथा 9 बजे श्री गंगा जुबली पिजरा पिरोल में गो माता की महा प्रसादी होगी। गायों को लापसी और खाद्य सामग्री दी जाएगी। दोपहर 3 बजे हवन और 6.30 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। 29 मई को सात बजे प्रसाद ( भोजन) का कार्यक्रम होगा। यह जानकारी श्री राम प्रकाश मिढ्ढा चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष अरविंद मिढ्ढा ने दी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!