Hometrendingसेवा शिविर बना परेशानी का सबब, दोपहर तक नहीं पहुंची उपायुक्त, सर्वर...

सेवा शिविर बना परेशानी का सबब, दोपहर तक नहीं पहुंची उपायुक्त, सर्वर डाउन के बहाने टल रहे काम

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान सरकार के शहरी सेवा शिविर में अधिकारियों की लापरवाही से जनता को निराशा हाथ लग रही है। भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार किराडू ने बताया कि शिविर में पट्टों का निस्तारण, NOC, सड़क, नाली, सीवर लाइन व स्ट्रीट लाइट संबंधी कार्यों पर अधिकारियों से स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा।

किराडू के अनुसार आज शिविर प्रभारी उपायुक्त पश्चिम दोपहर 2 बजे तक मौके पर नहीं पहुंचीं। इससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कर्मचारी सर्वर डाउन का हवाला देकर आवेदकों को बाद में आने को कह रहे हैं। काम न होने से लोगों में भारी रोष है। किराडू ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि शिविर में प्राप्त आवेदनों की स्थिति सार्वजनिक की जाए। 1500 से ज्यादा पट्टों की फाइलें लंबित हैं। कितनी NOC जारी हुईं, कितनी सड़क-नालियों का निर्माण हुआ, इसकी जानकारी अधिकारियों से ली जाए।

उन्होंने शिविर की अवधि एक माह बढ़ाने की मांग भी की। कहा कि पुराने व नए पट्टों के आवेदनों में तकनीकी कमी है तो लिखित में बताया जाए। यदि दस्तावेज सही हैं तो 15 जुलाई से पहले हर हाल में पट्टे जारी किए जाएं। इस दौरान हर्षवर्धन जोशी, राजू पारीक, रफ़ीक, देवानंद चंवरिया, सोमराज बिस्नोई, दीपक सोलंकी, गोपाल ओझा, भंवर ख़ान, गौरव व्यास, जय प्रकाश पारीक, रोहन मोदी और किशन किराडू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने लोगों का सहयोग किया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular