Hometrendingराजस्‍थान कांग्रेस में भितरघात करने वालों पर हुई गंभीर चर्चा, अब होगा...

राजस्‍थान कांग्रेस में भितरघात करने वालों पर हुई गंभीर चर्चा, अब होगा फैसला…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के साथ भितरघात करने वाले नेताओं पर जल्‍द ही एक्‍शन होने वाला है। असल में, पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं पर कार्यवाही के लिए कांग्रेस अनुशासन समिति की पहली बैठक शनिवार को हुई। बैठक में समिति ने 22 प्रकरणों पर विस्‍तार से चर्चा की।

बैठक में अनुशासन समिति के अध्यक्ष उदयलाल आंजना के साथ समिति पदाधिकारी शकुंतला रावत, हाकम अली और विनोद गोठवाल बैठक में शामिल हुए। आपको बता दें कि  समिति के गठन के बाद यह पहली बैठक थी। समिति की ओर से की गई चर्चा की रिपोर्ट अब कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष गोविंद डोटासरा को सौंपी जाएगी। इसके बाद पार्टी की ओर से उन पर कार्यवाही की जाएगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular