Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingवरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 : विज्ञान एवं संस्कृत की परीक्षा में आधे...

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 : विज्ञान एवं संस्कृत की परीक्षा में आधे ही परीक्षार्थी आए

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) मंगलवार को वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के तहत विज्ञान एवं संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया।

संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि प्रातः 10 से 12.30 बजे तक आयोजित विज्ञान विषय की परीक्षा में 35572 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 13256 अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया गया। दोपहर 2.30 से 5.00 बजे तक आयोजित संस्कृत विषय की परीक्षा में 39715 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 19450 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

15 फरवरी 2023 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक गणित विषय के 38170 पंजीकृत अभ्यर्थियों की परीक्षा 124 परीक्षा केंद्रों तथा दोपहर 2.30 से 5.00 बजे तक अंग्रेजी विषय के 19034 पंजीकृत अभ्यर्थियों की परीक्षा 61 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!