Monday, May 25, 2026
Hometrendingवरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, बीकानेर से रामेश्वरम जाएगी विशेष ट्रेन

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, बीकानेर से रामेश्वरम जाएगी विशेष ट्रेन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बीकानेर से रामेश्वरम के लिए 7 मार्च को विशेष ट्रेन रवाना होगी।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओम प्रकाश पालीवाल ने बताया कि तीर्थ स्थल के लिए रवाना होने से दो दिन पूर्व यात्री देवस्थान विभाग कार्यालय में महेश कुमार शर्मा (मो. 9928178898) से सम्पर्क कर, अपने फार्म की जानकारी देकर अपना नाम टिकट सूची में चेक आवश्यक करें।

सूची में नाम होने पर ही यात्रियों को टिकट दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीकानेर एवं चुरू जिले के वर्ष 2023 में लॉटरी से चयनित पंजीकृत यात्रियों जिन्होंने विभाग को सहमति दी है, उन सभी यात्रियों के टिकट बनने के लिए सूची प्रधान कार्यालय भिजवाएं गई।

पालीवाल ने बताया कि यात्रा में वरिष्ठ नागरिक की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए सहयोगार्थ एक ट्रेन प्रभारी, 20 अनुरक्षक सहित मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाई गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!