Thursday, May 9, 2024
Homeबीकानेरबीकानेर से गंगासागर की वरिष्‍ठ नागरिक यात्रा हुई संपन्‍न, यात्रियों ने बताए...

बीकानेर से गंगासागर की वरिष्‍ठ नागरिक यात्रा हुई संपन्‍न, यात्रियों ने बताए अनुभव

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर से गंगासागर वरिष्ठ नागरिक यात्रा बतावा में संपन्न हुई। राज्य सरकार और देवस्थान विभाग द्वारा आयोजित इस यात्रा में 774 यात्री 26 अनुरक्षक हेल्थ व प्रभारी थे। सभी यात्रियों ने रेल, जल, थल मार्ग से यात्रा की। गंगा सागर में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया तथा देश में राज्य के संपन्नता की प्रार्थना की। यात्रियों ने यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि यात्रा के दौरान उन्‍हें ठहरने तथा खाने पीने की उत्तम व्यवस्था मिली। अंतिम दिन कोलकाता में स्थानीय भ्रमण किया व काली माई के दर्शन किए। सुनील कुमार बोड़ा के कुशल नेतृत्व में सभी यात्रियों को गंतव्य स्थान पर छोड़ दिया गया।

यात्रियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत का धन्यवाद दिया। यात्री सुरेश शर्मा ने बताया कि 25/6 /2023 को हम बीकानेर से रवाना हुए थे तब हमारी आईआरसीटीसी एवं देवस्थान विभाग के अधिकारी नरपाल मलिक, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, जितेंद्र कुमार शर्मा के सुपरविजन के अंदर अच्छे से अच्छे कोच में ठहराया गया। इसमें सभी सुविधाएं थी। आधुनिक कोच में आधुनिक शौचालय थे एवं समयसमय पर ताजा खाना, ताजा लंच, दूध आदि की व्‍यवस्‍था की गई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular