Saturday, April 25, 2026
Hometrendingपत्रकार मुकेश पांडे की याद में सीनियर ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता 21 से

पत्रकार मुकेश पांडे की याद में सीनियर ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता 21 से

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पत्रकार मुकेश पांडे की याद में जिला सीनियर ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता 21 मई से स्थानीय परफेक्ट चेस एकेडमी में आयोजित होगी। इसमें प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद इनामी राशि दी जाएगी। वहीं, प्रथम दो स्थान प्राप्त खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला सचिव अनिल बोड़ा ने बताया कि इस के संचालन के लिए आनंद व्यास और भानू आचार्य को मुख्य निर्णायक बनाया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कपिल पंवार और शैलेश गुप्ता को अपनी एंट्री दी जा सकती है। इस प्रतियोगिता का निदेशक एस. एल. हर्ष को बनाया गया है। हर्ष प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। सचिव बोड़ा ने बताया कि शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पत्रकार स्वर्गीय मुकेश पांडे की याद में हर साल यह प्रतियोगिता आयोजित होगी।

महिला सीनियर शतरंज 20 से : बीकानेर की परफेक्ट चेस एकेडमी में 20 मई से सुबह 11 बजे जिला महिला सीनियर वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिला शतरंज संघ के सचिव अनिल बोड़ा ने बताया कि इस के आधार पर प्रथम चार स्थान प्राप्त खिलाड़ी जयपुर में होने वाली राज्य प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता के संचालन के लिए भानू आचार्य और हर्षवर्धन हर्ष को मुख्य निर्णायक बनाया गया है। इसमें भाग लेने के लिए कपिल पंवार को अपनी एंट्री दी जा सकती हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!