Monday, April 29, 2024
Hometrendingदेश में आधारभूत सुविधाओं के विकास में स्व. राजीव गांधी का योगदान...

देश में आधारभूत सुविधाओं के विकास में स्व. राजीव गांधी का योगदान अविस्मरणीय : डॉ. कल्ला

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने विज्ञान, तकनीकी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित देश के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए जो कार्य किए, उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। देश में सामाजिक समरसता बनाए रखने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी।

डॉ. कल्ला शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल की बीकानेर इकाई की ओर से ‘राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी का योगदान’ विषयक’ संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। बजसि रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कल्ला ने कहा कि स्व. राजीव गांधी देश में डिजिटल क्रांति के सूत्रधार थे। उन्होंने रक्षा के क्षेत्र में देश को मजबूत किया। नई शिक्षा नीति लागू करने, पंचायत राज संस्थाओं को सशक्त करने जैसे ऐतिहासिक कार्य भी स्व. राजीव गांधी द्वारा किए गए। उन्होंने कहा की राष्ट्र को उनके प्रति कृतज्ञ होना चाहिए।

राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. सतीश रॉय ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण के नए अध्याय में स्व. राजीव गांधी का अविस्मरणीय योगदान रहा। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया तथा राष्ट्रीय एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्टडी सर्किल के समन्वयक डॉ. बिठ्ठल बिस्सा ने बताया कि संगठन स्व. राजीव गांधी के आदर्शों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इन सिद्धांतों का अनुसरण करें और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने स्टडी सर्किल के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा मंत्री से संभाग मुख्यालय पर डिजिटल वाचनालय खुलवाने का आह्वान किया और महाविद्यालयों में राजीव गांधी विद्यार्थी सेवा केंद्र स्थापित करने की घोषणा पर राज्य सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितेश व्यास ने किया। कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. राकेश हर्ष ने आभार जताया। इस दौरान डूंगर कॉलेज प्राचार्य डॉ. जी.पी. सिंह, डॉ. अंबिका ढाका, डॉ. बी.एल. बिश्नोई,  डॉ. नवदीप सिंह बैंस, सुमित कोचर, डॉ. चंद्र शेखर श्रीमाली, डॉ. अशोक व्यास, डॉ. विजय शंकर आचार्य, सोहन लाल जोशी, शिव पुरी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular