Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में आत्मरक्षा एवं गीता ज्ञान शिविर 5 जून को, पूर्व मंत्री...

बीकानेर में आत्मरक्षा एवं गीता ज्ञान शिविर 5 जून को, पूर्व मंत्री भाटी ने…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com आओ ज्ञान में समृद्ध एवं सशक्त बनें की बात को आत्मसात करते हुए पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने एकबार फिर आत्मरक्षा एवं गीता ज्ञान शिविर का आयोजन रखा है।

देवीसिंह भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि संस्कृत/गीता ज्ञान समृद्धि शिविर, आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर (कराटे, ताइक्वांडो, लाठी) 5 जून को सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक श्री पुण्यानंद जी आश्रम सरेह नथानीय गोचर भूमि के पास, मुरलीधर व्यास नगर में रखा गया है। इसमें सभी परिवार बच्चों सहित कॉपी, पेंसिल/पेन एवं लोवर, टी शर्ट में तय समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

आपको बता दें कि गत एक वर्ष से ऐसे समृद्ध शिविरों का आयोजन शहर में विभिन्न जगह देवीसिंह भाटी के नेतृत्व में रखे गए थे लेकिन बीच में बच्चों की परीक्षाएं आने के कारण शिविर स्थगित कर दिए गए थे अब साप्ताहिक रूप से शिविर लगते रहेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!