Friday, May 15, 2026
Homeबीकानेररोड शो में सीएम की झलक पाने उमड़ी भीड़, देखें फोटो की...

रोड शो में सीएम की झलक पाने उमड़ी भीड़, देखें फोटो की झांकी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर में राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका से बातचीत करते सीएम वसुंधरा राजे। फोटो : दाऊ व्यास
बीकानेर में राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका से बातचीत करते सीएम वसुंधरा राजे। फोटो : दाऊ व्यास

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का रोड शो गुरुवार शाम श्रीबड़ा गणेशजी मंदिर से रवाना हुआ। इस दौरान उनका स्वागत करने के लिए बड़ी सख्ंया में आए पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजन को मायूसी हाथ लगी। स्वागत के लिए आतुर समर्थक देखते रह गए और राजे का रथ आगे बढ़ गया।

भीड़ में खदेड़े जाने से कई लोग चोटिल भी हुए। कई तो शाम चार बजे से ही मंदिर और पुष्करणा स्टेडियम के बीच डेरा जमाए हुए थे। वे सीएम वसुंधरा राजे की एक झलक पाने और उनसे रूबरू मिलने के लिए बेताब थे, लेकिन सीएम वसुंधरा उनसे उतनी आत्मीयता से नहीं मिल पाई, जितनी वे उम्मीद पाले हुए थे।

सीएम राजे पुष्करणा स्टेडियम के पास गौरव यात्रा के रथ पर सवार हो गई। इस दौरान राजे ने रथ की छत पर सवार होकर वहां एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने स्वागत और सत्कार से अभिभूत हूं। इसके बाद वे रथ की छत से उतरकर सीट पर बैठ गई।

बीकानेर के श्रीबड़ा गणेशजी मंदिर में पूजा-अर्चना करतीं सीएम वसुंधरा राजे। फोटो : दाऊ व्यास
बीकानेर के श्रीबड़ा गणेशजी मंदिर में पूजा-अर्चना करतीं सीएम वसुंधरा राजे। फोटो : दाऊ व्यास

इस दौरान रथ के दोनों ओर भारी भीड़ थी। ऐसे में वहां सीएम राजे को फूल मालाएं पहनाने के लिए खड़ी महिलाएं भीड़ से खदेड़ दी गई। कमोबेश ऐसे ही हालात धर्मनगर द्वार के आगे देखने को मिले। सीएम से मिलने की चाह में महिलाओं में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इस दौरान दो-तीन महिलाओं के हाथों में चोटें भी आ गई।

यह जोश देखकर उतर गई थकान…

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीकानेर संभाग में गुरुवार को राजस्थान गौरव यात्रा के तहत तीन जगहों पर आम सभाएं की। इस दौरान राजे ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उसे जमकर कोसा। कोलायत के आरडी 860, पूगल में आमसभा के बाद सीएम राजे शाम करीब सवा पांच बजे लूनकरणसर पहुंची। यहां आम सभा में उमड़ी भीड़ से खुश नजर आई सीएम राजे ने कहा कि सब जगह घूमने के बाद आज लूनकरणसर में सभा में आए आप लोगों के प्यार को देखकर सारी थकान उतर गई है। इस दौरान उन्होंने जैसे ही पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे सुमित गोदारा का नाम लिया तो पंडाल से तालियां बजने लगी। सीएम ने अपना संबोधन शुरू करने से पहले बीकानेर देहात भाजपा अध्यक्ष सहीराम दुसाद सहित अन्य स्थानीय नेताओं के नाम भी लिए।

सभा में मुख्यमंत्री राजे ने लूनकरणसर विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में कराए गए विकास कार्य गिनाते हुए कहा कि सरकार ने यहां विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। राजे ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि क्षेत्रों में सरकार ने जो कार्य किए हैं, वे मिसाल बने हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार हजारों करोड़ रुपए का कर्जा छोड़ कर गई थी। हमने प्रदेश को बीमारू हालत से निकाल कर उसे ठीक किया है। विकास कार्य के लिए हमने कभी धन की कमी नहीं आने दी।

पुष्करणा स्टेडियम के लिए 5 और सड़कों के लिए 10 करोड़ रुपए की घोषणा

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!