Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingशास्त्र एवं शस्त्र प्रशिक्षण के दूसरे चरण का द्वितीय आयोजन सम्पन्न, पूर्व...

शास्त्र एवं शस्त्र प्रशिक्षण के दूसरे चरण का द्वितीय आयोजन सम्पन्न, पूर्व मंत्री भाटी ने कहा ये अभिनव पहल…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी की ओर से संचालित शास्त्र एवं शस्त्र प्रशिक्षण शिविर का दूसरा आयोजन आज मुरलीधर व्यास नगर स्थित पुण्यानंदजी आश्रम में सम्पन्न हुआ। शिविर में शिक्षार्थी बच्चे एवं अभिभावक शामिल हुए।

पूर्व मंत्री भाटी ने बताया की सर्वसमाज के शिक्षार्थियों के लिए गीता ज्ञान एवं शारीरिकदक्षता प्रशिक्षण के लिए ये एक अभिनव पहल है। गत 12 शिविरों में सर्वसमाज के अनेकों शिक्षार्थियों ने संस्कृत भाषा एवं गीता ज्ञान सम्रद्धि, कराटे, ताईक्वांडो, लाठी प्रशिक्षण में प्रशिक्षित हो रहे हैं।

ऋग्वेदवेदीय वेद पाठशाला से पंडित सतीश चंद्र उपाध्याय व मोहित बिस्सा ने गीता के श्लोकों का वाचन बच्चों को सार सहित करना सिखाया। गीता श्लोकों का उच्चारण के साथ संस्कृत अध्यापन करवाया। उन्‍होंने कहा कि इससे अपनी संस्कृति आने वाली पीढ़ी के हाथों में सुरक्षित होगी। आधुनिक शिक्षा के साथ उपरोक्त शिविर कारगर साबित होगा।

जूडो कराटे ताई कमांडो का प्रशिक्षण हेमलता योगी एवं वीरेंद्र कुमार योगी द्वारा बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस अवसर पर सर्वसमाज के गणमान्य लोग एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!