Hometrendingदो जिलों में चला सर्च अभियान, बंदियों के कब्‍जे से बरामद हुए 15...

दो जिलों में चला सर्च अभियान, बंदियों के कब्‍जे से बरामद हुए 15 मोबाइल फोन

जयपुर abhayindia.com प्रदेश की जिलों में अवांछित चीजें पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल में बीकानेर जेल में मोबाइल व नशीली चीजें बरामद होने के बाद अब उदयपुर व हनुमानगढ़ जिले में स्थित जेलों में अवांछित चीजें बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से चलाए गए आकस्मिक सर्च अभियान के दौरान उदयपुर व हनुमानगढ स्थित जेलों में 15 मोबाइल फोन बरामद किए।

उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश बिश्नोई के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयपुर गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं एडीएम उदयपुर नरेश बुनकर के नेतृत्व में उदयपुर शहर के 14 पुलिस उपाधीक्षक 14 थानाधिकारी एवं लगभग 250 जवानों के साथ उदयपुर सेंट्रल जेल हाई सिक्योरिटी जेल की आकस्मिक जांच की। इस दौरान पुलिस को सेंट्रल जेल से अलग-अलग बैरक एवं कैदियों के पजेशन से कुल 14 मोबाइल भी बरामद हुए हैं। इस संबंध में सूरजपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

इसी तरह, हनुमानगढ़ जिले में जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन के निर्देशन में जिला जेल में औचक निरीक्षण किया गया। हनुमानगढ़ एसडीएम कपिल यादव और सीओ सिटी अंतर सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में एक बैरक में बंद कैदी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इस संबंध में पुलिस ने टाउन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

तबादलों की सुगबुगाहट के साथ ही डिजायर के लिए एमएलए और मंत्रियों की शुरू हो गई घेराबंदी

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular