Hometrendingबीकानेर में हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामे की भयावह तस्वीरें, देखें वीडियो

बीकानेर में हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामे की भयावह तस्वीरें, देखें वीडियो

AdAdAdAdAdAd

 

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से फिर से कन्हैयालाल झंवर को फिर से प्रत्याशी घोषित करने के बाद बीकानेर में मचा बवाल अब भी जारी है, हालांकि पुलिस, आरएसी की टीमों ने स्थिति को काफी हद तक अपने नियंत्रण में ले लिया है। बवाल मचाने वालों ने जस्सूसर गेट सहित शहर के कई स्थानों में जमकर तोडफ़ोड़ मचाई है। कई जगह वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया गया है।

 

गौरतलब है कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने झंवर का टिकट काटने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए यह ऐलान कर दिया कि झंवर का टिकट रिव्यू नहीं किया गया तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके बाद पार्टी हाईकमान ने आनन-फानन में बैठक बुलाकर डूडी की बात पर आखिरकार मोहर लगा दी। इधर, बीकानेर पूर्व सीट से यशपाल गहलोत का टिकट कटने से उनके समर्थकों ने यहां बवाल मचा दिया है। जस्सूसर क्षेत्र में तोडफ़ोड़ की घटनाएं हुई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular