जयपुर abhayindia.com प्रदेश में बरसाती सिस्टम सक्रिय हो गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
विभाग के अनुसार आज राजसमंद, भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौडगढ़, सिरोही, प्रतापगढ़, बाडमेर, पाली, जोधपुर, नागौर और जालौर जिले में तीव्र मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इनके अलावा भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभागों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर चला। सबसे ज्यादा अजमेर में 93.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, जयपुर, उदयपुर, बीकानेर, पिलानी और चित्तौडगढ़ जिले में भी बारिश हुई है।