








बीकानेर Abhayindia.com श्रावण मास की भक्ति लहर के बीच बीकानेर के श्रद्धालु युवाओं ने श्रीकोलायत से बीकानेर तक डाक कावड़ यात्रा का आयोजन कर शिवभक्ति का अद्वितीय परिचय दिया। यह यात्रा मात्र तीन घंटे में सम्पन्न की गई। यात्रा में बीकानेर के युवा कावड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यात्रा का समापन नत्थूसर बास स्थित विवेकनाथजी की बगेची स्थित श्री बिलेश्वर महादेव में हुआ, जहाँ शिवलिंग पर पंडित गौरव बोहरा ने मंत्रोंचार द्वारा विधिपूर्वक सहस्त्रधारा जलाभिषेक कराया इसमें सभी युवा कांवड़ियों ने भाग लिया युवाओं की इस तीव्र आस्था और एकता ने श्रद्धालुओं के बीच गहरी आस्था जुड़ी है!
इस आयोजन में युवा समूह के सदस्य मनोज पुरोहित, रजत गहलोत ने सभी युवा कावड़ियों के द्वारा वैदिक विधि से सहस्त्र धारा अभिषेक में सम्मिलित किया गया! कावड़ यात्रा से जुड़े नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि यह डाक कावड़ यात्रा श्री कोलायत से सीधे बीकानेर श्री विवेकनाथजी बगेची में पहुंची, जहां सभी युवा कावड़ियों को मठ के अधिष्ठाता पूज्य योगी शिवसत्यनाथ महाराज ने आशीर्वाद दिया और पूज्य महाराज के सानिध्य में सभी युवा कांवड़ियों ने बिल्वेश्वर महादेव जी का रुद्राभिषेक सहस्त्रधारा अनुष्ठान किया।


