बीकानेर Abhayindia.com अंसल सुशांत सिटी स्थित शिव वाटिका में सावन के तीसरे सोमवार को डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं द्वारा पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका अभिषेक पूजन किया गयाl मधुलिका पुष्करणा और अर्चना थानवी के नेतृत्व में ये आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए शिवलिंग का निर्माण किया और अत्यंत ही धूमधाम से पूजन अभिषेक किया गया। कॉलोनी की महिलाएं एक सप्ताह से अति उत्साहित होकर एक सप्ताह से तैयारी कर रहीं थींl
इस अवसर पर सुनीता पुरोहित, डॉ सुषमा बिस्सा, डॉ विजय लक्ष्मी व्यास, नरेश अग्रवाल, शारदा व्यास, राजकुमारी व्यास, शारदा पुरोहित, रामा सोलंकी, कमला स्वामी, संतोष गोदारा के साथ कॉलोनी की सभी महिलाओं ने भरपूर भागीदारी निभाईl शैलेश पुष्करणा, उमेश थानवी, पंकज वैष्णव, किशन गोपाल पांडिया का विशेष योगदान रहाl















