Friday, April 24, 2026
Hometrendingधरती माता बचाओ अभियान : बीकानेर में अधिक उर्वरक खपत वाली 100...

धरती माता बचाओ अभियान : बीकानेर में अधिक उर्वरक खपत वाली 100 ग्राम पंचायतें चिन्हित, सर्वाधिक 20 बज्जू की

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com धरती माता बचाओ अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में उर्वरकों का उपयोग अधिक हो रहा है वहां के किसानों को चिन्हित कर उन्हें उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी देना सुनिश्चित करें। साथ ही जिला कलेक्टर ने कहा कि सॉयल हेल्थ कार्ड की सिफारिशों के अनुसार उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए किसानों को प्रेरित करें।

बैठक में संयुक्त निदेशक मदन लाल ने बताया कि जिले में विगत वर्षों में अधिक उर्वरकों के खपत वाली 100 ग्राम पंचायतें को चिन्हित किया गया है। जिनमें बज्जू की सर्वाधिक 20, नोखा, श्री डूंगरगढ़ की 15-15, बीकानेर की 11, लूणकरणसर, छतरगढ़-पूगल, खाजूवाला की 10-10 और कोलायत की 09 ग्राम पंचायत शामिल है।

जिला कलेक्टर ने कहा कि उर्वरकों की खपत कम करने एवं संतुलित उपयोग हेतु जिले भर में विशेष अभियान चलाकर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में कृषि गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को इसकी जानकारी दें। खरीफ एवं रबी फसल पूर्व ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर कृषकों को सॉयल हेल्थ कार्ड की सिफारिशों के अनुसार सूक्ष्म पोषक तत्वों सहित उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए जागरूक करें।

संयुक्त निदेशक मदन लाल ने बताया कि धरती माता बचाओ अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच, उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी और जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में निगरानी समितियों का गठन किया गया है। उर्वरकों के वितरण में निगरानी बाबत ग्राम, ब्लॉक व जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया जा चुका है व जिला व ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की जा चुकी है। अभियान को लेकर सहायक निदेशक रामनिवास चौधरी ने पीपीटी के जरिए प्रेजेंटेशन दिया।

विदित है कि कृषकों को भूमि में उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग करने व अनुदानित उर्वरकों का औद्योगिक प्रयोग, राज्य से बाहर परिगमन रोकने के उद्देश्य से कृषकों को जागरूक करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा धऱती माता बचाओ अभियान प्रारंभ किया गया है। बैठक में सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार कैलाश सैनी, सीओ सिटी अनुज डाल, केवीके बीकानेर के एसिस्सेट प्रो. डॉ सुशील कुमार, कृषि विभाग के सहायक निदेशक रामनिवास चौधरी, समेत विभिन्न उर्वरकों कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!