Tuesday, November 18, 2025
Hometrendingराज्य स्तरीय तीरंदाजी में सार्दुल क्लब बीकानेर के सर्वाधिक मेडल

राज्य स्तरीय तीरंदाजी में सार्दुल क्लब बीकानेर के सर्वाधिक मेडल

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजधानी जयपुर में 15 दिसंबर को आयोजित मिनी सब जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सार्दुल क्लब के तत्‍वावधान में 720 आर्चरी अकेडमी का शानदार प्रदर्शन रहा।

प्रतियोगिता में निशा कुमारी ने स्वर्ण, गौरांगी स्वामी व विहान खत्री ने रजत, मयंक शर्मा, भाविक खत्री व तुष्य टाक ने कांस्य पदक प्राप्त कर सभी 6 खिलाड़ी विजयवाड़ा में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित हुए। इस पर सार्दुल क्लब के सचिव हनुमान सिंह राठौड़, अध्यक्ष तेज अरोड़ा, तीरंदाज़ी अध्यक्ष अजय सिंह भटनागर व सचिव राजेंद्र स्वामी ने चयनित तीरंदाज़ों को विजयवाड़ा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!