Hometrendingसिंह पर सवार होकर आएगी संक्रांति, इन राशियों के लिए रहेगी फलदायी...

सिंह पर सवार होकर आएगी संक्रांति, इन राशियों के लिए रहेगी फलदायी…

AdAdAdAdAdAd

अभय इंडिया डेस्क। इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 और 15 तारीख को मनाया जाएगा। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता हैं। जब सूर्य गोचरवश भ्रमण करते हुए मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इस साल सूर्य 14 जनवरी को सायं 7.51 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उदयकालीन तिथि की मान्यता के अनुसार सूर्य 15 जनवरी को प्रात: मकर राशि में होंगे, इसलिए इसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

इस बार संक्रांति का वाहन सिंह एवं उपवाहन गज (हाथी) होगा। संक्रांति श्वेत वस्त्र धारण किए स्वर्ण पात्र में अन्न ग्रहण करते हुए कुंकुम का लेप किए हुए उत्तर दिशा की ओर जाती हुई आ रही है। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में तिल का उबटन लगा कर स्नान करना विशेष लाभप्रद रहता है।

राशियों पर मकर संक्रांति का फल इस प्रकार रहेगा -:

मेष : धनलाभ

वृष : हानि

मिथुन : लाभ

कर्क : कार्यसिद्धि

सिंह : पुण्य लाभ

कन्या : कष्ट व पीड़ा

तुला : सम्मान व प्रतिष्ठा की प्राप्ति

वृश्चिक : भय व व्याधि

धनु : सरलता

मकर : विवाद

कुंभ : धनलाभ

मीन : कार्यसिद्धि

राशिनुसार इनका करें दान :-

मेष : चादर, तिल

वृषभ : वस्त्र, तिल

मिथुन : चादर, छाता

कर्क : साबूदाना, वस्त्र

सिंह : कंबल, चादर

कन्या : तेल, उड़द दाल

तुला : रुई, राई, सूती वस्त्र

वृश्चिक : खिचड़ी, कंबल

धनु : चना दाल

मकर : कंबल, पुस्तक

कुंभ : साबुन, वस्त्र, अन्न

मीन : साबूदाना, कंबल, वस्त्र

…इसलिए रमन और राजे को चुनाव लड़ाना चाहती है भाजपा

राजस्थानी सिनेमा के दिन फिरेंगे, मंत्री कल्ला ने दिया ये आश्वासन…

….इस मामले में पायलट ने गहलोत और वसुंधरा दोनों को पछाड़ा, चर्चा हुई तेज

Rajasthan gets sudden increase in Unemployment, these are the biggest reasons…!

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular