Saturday, April 25, 2026
Hometrendingस्वच्छता कर्मियों ने निकाली मोटर साइकिल रैली, महापौर और एडीएम (प्रशासन) ने...

स्वच्छता कर्मियों ने निकाली मोटर साइकिल रैली, महापौर और एडीएम (प्रशासन) ने दिखाई हरी झंडी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम द्वारा स्वच्छता कर्मियों की मोटर साइकिल रैली निकाली गई। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित और अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी ने डाॅ. करणी सिंह स्टडियम परिसर से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

इस दौरान महापौर ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुश पाया गया है। यह स्थिति बनी रहे, इसके लिए हमें पूर्ण सतर्क रहना होगा। प्रत्येक व्यक्ति कोरोना एडवाइजरी की पालना करे तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जागरुकता अभियान में नगर निगम की अच्छी भूमिका रही है। आगे भी इस दिशा में प्रयास होंगे। स्वच्छता कर्मियों द्वारा पहुंचाया गया संदेश आमजन को प्रभावित करेगा तथा जागरुकता की दिशा में यह प्रभावी साबित होगा।

अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी ने कहा कि जिला कलक्टर के नेतृत्व में चला अभियान अब जन-जन का अभियान बन चुका है। इसने प्रत्येक व्यक्ति में चेतना जगाई है। जब तक वैक्सीन नहीं आती, हमें सावचेती रखनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की जागरुकता की बदौलत कोरोना पाॅजिटिव मामलों में लगातार कमी आ रही है। कोरोना के प्रभाव को सम्पूर्ण खत्म करने का संकल्प लेना होगा। इसके लिए हमें कोरोना एडवाइजरी की पालना करना जरूरी है। नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि जागरुकता रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई नगर निगम पहुंची। इस दौरान मास्क वितरित किए गए तथा समझाइश की गई।

अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने कहा कि जागरुकता अभियान के दौरान हो रहे नवाचारों को सरकार स्तर पर सराहना मिली है। साथ ही इनके सकारात्मक परिणाम भी आए हैं। उन्होंने अब तक आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रमों की श्रृंखला में 21 दिसम्बर को धर्म गुरुओं द्वारा कोरोना एडवाइजरी की पालना की समझाइश की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!