Hometrendingकैंसर पीड़ित के लिए नियमित SDP डोनर सन्दीप शर्मा ने किया जीवनदायी...

कैंसर पीड़ित के लिए नियमित SDP डोनर सन्दीप शर्मा ने किया जीवनदायी प्लेटलेट्स दान किया

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकाणा ब्लड सेवा समिति (रजिस्टर्ड), बीकानेर द्वारा मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नियमित SDP (Single Donor Platelets) डोनर सन्दीप शर्मा ने पी.बी.एम. अस्पताल, बीकानेर में भर्ती 53 वर्षीय कैंसर पीड़ित बलदेव के लिए तत्काल आवश्यकता पड़ने पर O+ve समूह का एक यूनिट SDP (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) दान कर मानवता की मिसाल कायम की।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही मरीज के लिए तत्काल SDP की आवश्यकता की सूचना मिली, सन्दीप शर्मा बिना विलंब किए पी.बी.एम. ब्लड सेंटर, बीकानेर पहुँचे और सफलतापूर्वक SDP रक्तदान कर बालिका के उपचार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सेवा भावना, समर्पण एवं संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणादायक है। SDP रक्तदान प्रक्रिया को पी.बी.एम. ब्लड बैंक, बीकानेर के प्रभारी डॉ. एल. एन. महावर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हेमंत सेंगर, नर्सिंग प्रभारी एवं ब्लड बैंक के समस्त स्टाफ ने पूर्ण सावधानी एवं दक्षता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि व्यास पारीक ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई मानव सेवा नहीं है। उन्होंने बताया कि SDP (Single Donor Platelets) रक्तदान की एक विशेष प्रक्रिया है, जिसमें एफेरेसिस मशीन (Apheresis Machine) के माध्यम से एक स्वस्थ रक्तदाता के रक्त से केवल प्लेटलेट्स अलग किए जाते हैं तथा शेष रक्त पुनः उसी रक्तदाता के शरीर में लौटा दिया जाता है। यह प्रक्रिया विशेष रूप से कैंसर, डेंगू एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं जीवनरक्षक सिद्ध होती है। उन्होंने सन्दीप शर्मा के इस प्रेरणादायी योगदान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित SDP डोनर बनने का आह्वान किया।

बीकाणा ब्लड सेवा समिति की ओर से जय शंकर शर्मा ने सन्दीप शर्मा सहित सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि ऐसे निस्वार्थ एवं सेवाभावी व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा उनका सेवा भाव सदैव अनुकरणीय रहेगा।

इस सेवा कार्य में बीकाणा ब्लड सेवा समिति, बीकानेर के शहर अध्यक्ष दीपक सारस्वत, उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह (गज्जू बन्ना), कपिल दुबे (मीडिया प्रभारी), सन्दीप शर्मा एवं रवि व्यास पारीक (संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष) का विशेष सहयोग रहा। समिति के सभी पदाधिकारी 24×7 रक्तदान सेवा के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए निरंतर समर्पित रहते हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular