Thursday, June 4, 2026
Hometrendingखेजड़ी आंदोलन के बीच संतों ने दी चेतावनी, कहा- ...नहीं तो संभालना...

खेजड़ी आंदोलन के बीच संतों ने दी चेतावनी, कहा- …नहीं तो संभालना हो जाएगा मुश्किल

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com खेजड़ी बचाने के लिये चल रहे आन्दोलन में वनप्रेमियों को जबरन परेशान से आक्रोशित संत समाज ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर आन्दोलन को कुचलने के लिये अनैतिक तरीके अपनाएं तो परिणाम भुगतने पड़ेंगे। विश्नोई धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में मुकाम के स्‍वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि सरकार ने आन्दोलन को समाप्त करने के लिये जिस तरह का रास्ता अपना रही है, वो निन्दनीय है। इसके लिये सरकार व जिला प्रशासन समय रहते चेत जाएं अन्‍यथा 17 फरवरी को आन्दोलन गली मोहल्लों तक पहुंच जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भागीरथ तेतरवाल, पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई सहित आन्दोलन को समर्थन दे रहे अनेक अगुवा नेताओं को बेवजह तंग कर उनकी व्यावसायिक गतिविधियों को प्रभावित किया जा रहा है। उनके प्रतिष्ठानों को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है, जो न्यायसंगत नहीं है। संत भागीरथ शास्त्री ने कहा कि इस बार मुकाम मेले में आव्हान किया जाएगा कि वनप्रेमी मुकाम धाम में धोक लगाकर बीकानेर महापड़ाव में शामिल हो। अगर ऐसा हो गया तो प्रशासन को संभालना मुश्किल होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!