Friday, April 24, 2026
Homeराजस्थानसैनी ने सभाली कमान, पुराने कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा रुतबा, लक्ष्य-180

सैनी ने सभाली कमान, पुराने कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा रुतबा, लक्ष्य-180

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने शानिवार को भाजपा मुख्यालय पर कार्यभार संभाल लिया। सैनी यहां एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सबसे पहले मोती डूंगरी गणेश मंदिर के लिए रवाना हुए। वहं भगवान गणपतिजी का आशीर्वाद लेकर वे अमर जवान ज्योति पहुंचे, वहां पुष्प अर्पित कर वे भाजपा मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। मुख्यालय पर सैनी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री वसुुंधरा राजे ने सैनी को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।

सैनी ने कार्यभार संभालने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावों में उनका लक्ष्य 180 रहेगा और इसे हासिल भी करेंगे। एक बार भाजपा और एक बार काग्रेस की प्रदेश में चल रही धारणा इस बार तोड़ेंगे। सैनी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अब पुराने कार्यकर्ताओं को ढूंढ़ा जाएगा और उनका सम्मान किया जाएगा, ताकि वे खुद को उपेक्षित न महसूस करें। उन्होंने पार्टी में चल रही आपसी खींंचतान को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा कि इसे रोकने में मंत्री, विधायक सहयोग करें। चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को मिलकर मेहनत करनी होगी।

सीएम के साथ कराई पूजा-अर्चना

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचने के बाद अपने ऑफिस में सीट पर बैठने से पहले सीएम वसुंधरा राजे के साथ विशेष पूजा-अर्चना करवाई। इसके लिए खासतौर से सालासर से पंडित बुलाए गए। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया।

मजदूरों के लिए किया संघर्ष

प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने वर्ष 1970 में विधि स्नातक बनकर वकालत की प्रेक्टिस शुरू की। राजनीतिक जीवन की शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला तथा प्रदेश स्तर के पदाधिकारी बन कर की। सैनी ने मजदूरों के लिए भारतीय मजदूर संघ के माध्यम से संघर्ष किया। सैनी संघ के प्रदेश महामंत्री भी रहे। वर्तमान में सैनी राज्यसभा सांसद हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!