बीकानेर Abhayindia.com करमीसर रोड स्थित मां ओसियां मंदिर प्रांगण में सावन मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर पंडित मुन्ना महाराज व्यास के सानिध्य में और पंडित संजय भारद्वाज के आचार्य में सहस्त्र धारा अभिषेक कराया गया। संस्था के अध्यक्ष रासु महाराज जोशी ने बताया कि आज के सहस्त्र धारा अभिषेक बीजेपी शहर बीकानेर अध्यक्ष अखलेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्य प्रकाश आचार्य के सान्निध्य में किया गया।
इस कार्यक्रम में शहर मंत्री कोशल शर्मा, पुराना शहर मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य, नया शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा, पार्षद दुलीचंद शर्मा, पार्षद विजय सिंह राजपूत, पार्षद प्रतीक स्वामी, पार्षद पति दुर्गा शंकर व्यास, पार्षद पति हेमाराम चौधरी कार्यकारणी सदस्य RTI मनोज पुरोहित राजेश आचार्य शहर के गणमान्य लोगों भी उपस्थित थे शंकर जोशी दाऊजी किराडू महेंद्र रंगा नवल व्यास दाऊ जोशी राम बाबू रंगा बजरंग चौधरी कमल जोशी पत्रकार राजीव जोशी शामिल हुए। कार्यक्रम में पण्डित दीपक महाराज व्यास और महेश कुमार चुरा ने रमका झमका में रुद्री पाठ करके सहस्त्र धारा अभिषेक कराया। बाद में महाआरती की गई। कार्यक्रम का संचालन रासु महाराज जोशी ने किया।






















