Hometrendingसचिन पायलट आएंगे बीकानेर! किराडू ने आवास पर जाकर दिया निमंत्रण...

सचिन पायलट आएंगे बीकानेर! किराडू ने आवास पर जाकर दिया निमंत्रण…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कांग्रेस  नेता और राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य राजकुमार किराडू ने शुक्रवार  को पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से उनके जयपुर आवास पर मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेता किराडू ने पायलट को संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। पायलट ने किराडू द्वारा शहर कांग्रेस में दस हजार पाँच सौ नए सदस्य जोड़े जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कांग्रेस नेता किराडू ने बताया कि आगामी 26 सितम्बर को बीकानेर में पंचायत प्रतिनिधि और शहरी निकाय के प्रतिनिधियों तथा विप्र युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाना संभावित है। इस संबंध में पूर्व उप मुख्यमंत्री पायलट को इस संवाद  के लिए बीकानेर आने का निमंत्रण दिया गया है। इस मुलाकात के दौरान जिला परिषद सदस्य सुन्दर बेरड़ साथ रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular