Saturday, May 4, 2024
Homeराजस्थानसचिन ने तंज कसा- मंत्रियों व विधायकों की भी नहीं हो रही...

सचिन ने तंज कसा- मंत्रियों व विधायकों की भी नहीं हो रही सुनवाई

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जोधपुर (अभय इंडिया न्यूज)। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने रविवार को राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार के मंत्री और विधायक खुद कह रहे हैं कि अधिकारी हमारी सुनते नहीं है। भारी बहुमत होने के बाद इनके साथ यह समस्या बनी हुई है। इससे बड़ी भी बड़ी समस्या प्रदेश में बढ़ रहा भ्रष्टाचार है। यह चरम सीमा तक पहुंच गया है। अब आने वाले समय में जनता को ही यह तय करना होगा कि राज किसे सौंपना हैं।

पायलट रविवार को यहां पूर्व राजसिको अध्यक्ष सुनील परिहार के पिता के निधन पर सांत्वना व्यक्त करने उनके घर आए थे। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश की सरकार केवल कांग्रेस की उपलब्धियों का नाम बदल कर काम चला रही है। हालात यह है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी यहां कम आंका जाने लगा है। एक ओर राजधानी जयपुर में मंदिर तोड़े जा रहे हैं, दूसरी ओर ये राम मंदिर को मुद्दा भी बना रहे हैं।

पायलट ने कहा कि मैंने सुना है कि कल यहां मुख्यमंत्री आई थी, लेकिन अब घूमने से कोई फायदा नहीं होने वाला। जनता अब चुनाव कर चुकी है। कांग्रेस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। आगामी चुनाव में कांग्रेस जनमत अपने नाम करेगी। पायलट ने माइंस आवंटन को लेकर भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है, लेकिन सरकार केस को हारना चाहती है, ताकि उसे दुबारा आवंटन करने का कारण मिल सके। प्रदेशाध्यक्ष पायलट यहां से बीकानेर के लिए रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि पायलट रविवार शाम बीकानेर पहुंच रहे हैं। यहां वे नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के चाचा पुरखाराम डूडी तथा पूर्व प्रधान भोमराज आर्य के निधन पर सांत्वना व्यक्त करने आ रहे हैं। इस दौरान वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। देशनोक में रात्रि विश्राम करेंगे।

पायलट का होगा भव्य स्वागत

देशनोक में रविवार को प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का भव्य स्वागत करने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसके लिए बाकायदा पिछले तीन दिनों से देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, कोषाध्यक्ष कौशल दुग्गड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। असल में, पायलट के दौरे को लेकर कांग्रेसजनों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। वे उनसे मिलने के लिए देशनोक पहुंच रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular