Hometrendingबीकानोर में ग्रामीण सेवा शिविर : राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धिकरण कर दी...

बीकानोर में ग्रामीण सेवा शिविर : राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धिकरण कर दी तत्काल राहत, पालनहार योजना के लिए दिए निर्देश

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत लूणकरणसर की ग्राम पंचायत सहजरासर में गुरुवार को राजस्व विभाग द्वारा एक पात्र लाभार्थी के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज त्रुटिपूर्ण नाम का शुद्धिकरण कर तत्काल राहत दी गई।

एसडीएम लूणकरनसर दयानंद ने बताया कि शिविर के दौरान खाता संख्या 80 में दर्ज भंवरी पुत्री मालाराम (जाति-नाई) के नाम में त्रुटि पाए जाने पर उसका आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर संशोधन करते हुए राजस्व रिकॉर्ड में सही नाम भंवरी पुत्री मालूराम (जाति-नाई) दर्ज किया गया। इसी प्रकार आशु राम का नाम सही कर आशा राम किया गया। नाम शुद्ध होने से लाभार्थी अब किसान कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

तहसीलदार विनोद पूनिया ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में नाम संबंधी त्रुटियों के कारण कई पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से ऐसे मामलों का त्वरित समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की जा रही है। यह कार्रवाई उपखंड अधिकारी लूणकरणसर के निर्देशन में तहसीलदार लूणकरणसर तथा पटवारी एवं गिरदावर, कुजटी द्वारा संपन्न कराई गई।लाभार्थी ने राजस्व रिकॉर्ड में समयबद्ध सुधार किए जाने पर राज्य सरकार, मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

बच्चों का भी पालनहार योजना का लाभ
दिलाने के लिए की आवश्यक कार्रवाई

राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने का माध्यम बन रहे हैं। पंचायत समिति खाजूवाला की ग्राम पंचायत 4 AWM में गुरुवार को आयोजित शिविर में एक जरूरतमंद परिवार की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर प्रशासन ने संवेदनशील कार्यशैली का परिचय दिया।

शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी खाजूवाला पवन कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत निवासी श्रीमती राधा, पत्नी श्री महावीर की सामाजिक सुरक्षा विधवा पेंशन दिसंबर 2025 से विभिन्न कारणों से बंद थी। पेंशन बंद होने के कारण परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था तथा दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी चुनौतीपूर्ण हो गई थी।

ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान श्रीमती राधा ने अपनी समस्या रखी। सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने तत्काल आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन एवं परीक्षण कर प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद श्रीमती राधा की सामाजिक सुरक्षा विधवा पेंशन पुनः प्रारंभ कर दी गई, जिससे उन्हें नियमित आर्थिक सहायता मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ और परिवार को बड़ी राहत मिली।

इसी शिविर में श्रीमती राधा के तीनों बच्चों सोनू, सुमन एवं सुनीता को भी राज्य सरकार की पालनहार योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। बच्चों के निरंतर अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र तैयार कर उनका सत्यापन कराया गया, जिससे वे योजना के लाभ के लिए पात्र बन सके। इससे बच्चों की शिक्षा एवं समग्र विकास के लिए आर्थिक सहयोग सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। श्रीमती राधा ने मुख्यमंत्री, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता से उनके परिवार को नई उम्मीद और संबल मिला है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular