






चूरू Abhayindia.com जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित सप्लाई की जा रही है और उपभोक्ता किसी प्रकार से घबराएं नहीं।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समयावधि (25 दिन) के भीतर गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाकर संबंधित गैस एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त करें। साथ ही गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास नहीं करें।
जिला रसद अधिकारी अंशु तिवाड़ी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। गैस के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा कालाबाजारी के अंकुश के लिए टीमें गठित की गई है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें नियमित निरीक्षण करेगी तथा टीमों को गैस की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।


