Friday, May 15, 2026
Homeबीकानेरपूनरासर धाम में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम 8 को

पूनरासर धाम में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम 8 को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

श्रीडूंगरगढ abhayindia.com श्रीराम भक्त हनुमान सेवा समिति द्वारा 8 अक्टूबर 2019 (दशहरा पर्व) को श्रीपूनरासर धाम (श्रीडूंगरगढ) में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया जायेगा तथा समस्त श्रद्धालुओं के द्वारा रामभक्त पूनरासर बाबे का रुद्राभिषेक 08 अक्टूबर 2019, दशहरा पर्व को किया जायेगा।

आयोजन से जुड़े बंशीलाल व्यास ‘लालजी‘ ने जानकारी देते हुए कहा कि 08 अक्टूबर 2019 को पंडित नथमल पुरोहित, श्रीधरजी महाराज के सानिध्य में भगवान राम का राज्याभिषेक तथा पूनरासर बाबे का रुद्राभिषेक, यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर पूजारी रतन लाल बोथरा द्वारा पूनरासर बाबें की ज्योत की जायेगी। आयोजन में सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था भी की गई हैं।

…. इसलिए मंत्री भाटी 7 दिनों तक रहेंगे अपने क्षेत्र में

श्रद्धालुओं के लिए पूनरासर जाने के लिए 07 अक्टूबर 2019 सांय 5 बजे शिव प्लाजा, जूनागढ़ से बसों की व्यवस्था की गई है जो आने-जाने तथा खाने की व्यवस्था करेगी। आयोजन में पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र सुराना, रमेश व्यास, विनोद व्यास, मांगीलाल गहलोत, गिरिराज हर्ष, ओम पंवार, भगवान सिंह पंवार, हरिकिशन सोलंकी, शांति लाल रांका, महावीर बोथरा, शिव शंकर मारु, पप्पू जोशी ‘‘मास्टर साहब‘‘ किशन लाल व्यास, उपस्थित रहेंगे।

मंत्री सालेह मोहम्मद पहुंचे पीबीएम अस्पताल, लगाई फटकार, दिए निर्देश

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!