Thursday, June 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में एसआईआर पर "रार" : कांग्रेस ने लगाया वोट काटने की...

राजस्‍थान में एसआईआर पर “रार” : कांग्रेस ने लगाया वोट काटने की साजिश रचने का आरोप

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में चल रहे मतदाता सूची शुद्धिकरण प्रक्रिया (SIR) को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच रार बढ रही है। कांग्रेस ने इसमें बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष गोविंद डोटासरा ने कहा कि एब्सेंट–शिफ्टेड–डेथ (ASD) की आड़ में कांग्रेस समर्थित क्षेत्रों से 20–25 हजार वोट तक काटने की साजिश की जा रही है।

डोटासरा ने कहा कि एब्सेंट में पूरी बेईमानी, जिसे चाहें उसे “घर पर नहीं मिला” बताकर एब्सेंट मार्क कर दिया जाता है।शिफ्टेड में 50% बेईमानी, बिना किसी ठोस जांच के लोगों को स्थायी रूप से शिफ्टेड दिखाया जा रहा है।  डेथ कैटेगरी में भी 10% गड़बड़ी, जीवित लोगों को मृत दिखाया जा रहा है।

डोटासरा ने दावा करते हुए कहा कि जहां कांग्रेस का वोट बैंक अधिक है, वहां एएसडी मार्किंग ज्यादा दिख रही है, जबकि भाजपा समर्थित क्षेत्रों में यह संख्या बेहद कम है। उन्होंने कहा कि समय आने पर पार्टी यह खुलासा करेगी कि किस वार्ड और किस मोहल्ले में कितना एएसडी लागू किया गया।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट (BLA) से बीएलओ संपर्क ही नहीं कर रहे। BLAs को न तो प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है और न ही ASD की जानकारी दिखाई जा रही है। डोटासरा ने कहा कि बाद में यह कह दिया जाता है कि “लास्ट में दिखा देंगे”, जबकि पूरा काम ऑनलाइन चल रहा है जहां BLAs को कोई पहुंच नहीं है। उन्‍होंने कहा कि बीएलओ की लॉगिन आईडी का उपयोग बाहर बैठे लोग कर रहे हैं, जबकि कई बीएलओ खुद कह रहे हैं कि उन्होंने उन एंट्रियों को नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर यह सही है तो यह चुनाव प्रक्रिया के साथ सीधी छेड़छाड़ है, और कांग्रेस इसका डटकर मुकाबला करेगी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!