Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान विधानसभा में भाजपा विधायकों का हंगामा, धक्‍का-मुक्‍की हुई, मंत्री ने बयान...

राजस्‍थान विधानसभा में भाजपा विधायकों का हंगामा, धक्‍का-मुक्‍की हुई, मंत्री ने बयान पर मांगी माफी…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा में आज संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बयान को लेकर भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। रेप में नंबर वन होने के पीछे राजस्थान को मर्दों का प्रदेशबताने संबंधी संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बयान को लेकर हुए इस हंगमो के चलते दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हंगामे के बीच अखबार की कटिंग लहराने पर तीन विधायकों को स्पीकर ने मार्शल से सदन से निकलवाने का आदेश दिया। इस पर धक्कामुक्की की नौबत आ गई। हालांकि, शांति धारीवाल ने सदन में दो बार माफी मांगी। तीन विधायकों को सदन से बाहर निकालने का आदेश वापस लेने के बाद सदन का गतिरोध दूर हुआ।

सदन में अखबार की कटिंग लहराने पर स्पीकर ने RLP विधायक नारायण बेनीवाल, पुखराज गर्ग और इंदिरा बावरी को मार्शल से बाहर निकलवाने का आदेश दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। इस बीच, मार्शल दोनों विधायकों को बाहर निकालने आए तो बीजेपी विधायकों ने घेरा बना लिया। इस पर सदन में मार्शलों और भाजपा विधायकों के बीच धक्कामुक्की हो गई। फिर नाराज विधायक सदन में धरने पर बैठ गए। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने धारीवाल के बेतुके बयान का मामला उठाया। बीजेपी विधायक धारीवाल के माफी मांगने से संतुष्ट नहीं हुए। वेल में आकर हंगामानारेबाजी करने लगे। धक्कामुक्की के बाद भाजपा विधायक वेल में ही धरने पर बैठ गए।

इससे पहले सुबह 11 बजे जैसे ही प्रश्नकाल से सदन की कार्यवाही शुरू हुई, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने धारीवाल के बेतुके बयान का मामला उठाया। इसके बाद शांति धारीवाल ने सदन में खड़े होकर बयान के लिए माफी मांगी और कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी। भाजपा विधायक धारीवाल के माफी मांगने से संतुष्ट नहीं हुए। वेल में आकर हंगामानारेबाजी करने लगे। स्पीकर के चेताने के बाद भी बीजेपी विधायक नहीं माने और लगातार हंगामा जारी रहा। इसके चलते आधा प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ गया।

धारीवाल ने कहामुझे खेद है

संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कल के बयान पर विधानसभा में माफी मांगी, खेद प्रकट किया। धारीवाल ने कहा, ‘कल पुलिस की अनुदान मांगों पर जब जवाब दे रहा था तो कुछ शब्द मेरे से गलत निकल गए। इसका अहसास होते ही संबोधन के दौरान ही मैंने सभापति से उन्हें कार्यवाही से हटाने का अनुरोध किया था। गलत शब्द स्लिप ऑफ टंग थे। इसका मुझे खेद है। दरअसल राजस्थान मरु प्रदेश है। इसके बारे में कुछ कहना चाहता था, लेकिन स्लिप आफ टंग के कारण गलत शब्द निकल गए। मैं व्यक्तिगत तौर पर महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं और करता रहूंगा। यदि मेरे शब्दों से ठेस लगी है तो मैं माफी मांगता हूं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!