Thursday, June 25, 2026
HometrendingRPSC : वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022, काउंसलिंग में अनुपस्थित-प्रोविजनल रहे अभ्यर्थियों को...

RPSC : वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022, काउंसलिंग में अनुपस्थित-प्रोविजनल रहे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के हिन्दी विषय की काउंसलिंग के लिए प्रदत्त अवसरों में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए तथा प्रोविजनल रहे अभ्यर्थियों को वांछित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का अवसर प्रदान किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना एवं अनुपस्थित तथा प्रोविजनल रहे अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि हिन्दी विषय की विचारित सूची 11 सितंबर 2023 को जारी की गई थी। इसमें सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन 26 सितंबर से 6 अक्टूबर 2023 तक किया गया था। इसमें अनुपस्थित रहे 76 अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा पात्रता जांच के लिए तथा प्रोविजनल रहे 53 अभ्यर्थियों को वांछित दस्तावेजों के साथ 16 अक्टूबर 2023 को उपस्थित होने का पुनः अवसर प्रदान किया गया था। इसमें भी 46 अभ्यर्थी अनुपस्थित तथा 26 अभ्यर्थी प्रोविजनल रहे।

आयोग की ओर से इन अभ्यर्थियों को 25 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10 बजे आयोग कार्यालय में पात्रता जांच व वांछित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए उपस्थित होने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इसमें अनुपस्थित रहने पर आयोग द्वारा कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा तथा न ही ऐसे अभ्यर्थियों को अंतिम परिणाम में सम्मिलित किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular