Saturday, April 25, 2026
Hometrendingउप निरीक्षक- दूरसंचार प्रतियोगी परीक्षा-2024 की आरपीएससी ने जारी की मॉडल उत्तरकुंजी,...

उप निरीक्षक- दूरसंचार प्रतियोगी परीक्षा-2024 की आरपीएससी ने जारी की मॉडल उत्तरकुंजी, अभ्यर्थी 15 नवंबर से ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने उप निरीक्षक- दूरसंचार प्रतियोगी परीक्षा-2024 के जनरल हिंदी तथा जनरल नॉलेज एंड जनरल स्टडीज की मॉडल उत्तरकुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि गत 9 नवंबर को आयोजित परीक्षा  की मॉडल उत्तरकुंजियों पर किसी भी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 15 से 17 नवंबर तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है।

आपत्तियां आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें। इन परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाईन ही प्रविष्ट करे। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क  100 रूपये (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करवा सकता है। ई-मित्र कियोस्क के अतिरिक्त अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। ऑनलाईन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!