Saturday, May 16, 2026
HometrendingRPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 19 अक्‍टूबर...

RPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 19 अक्‍टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कॉलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की नई शुरुआत कर दी है। आपको बता दें कि आयोग ने सेवा नियमों में हुए बदलाव के कारण पूर्व में निकाली गई भर्ती को रद्द कर दिया था। इस भर्ती के लिए इच्‍छुक अभ्यर्थी 20 सितम्बर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2025 है।

आयोग के अनुसार, इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम 1 जुलाई 2025 तक होनी चाहिए। इस बार परीक्षा 1 से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। कार्मिक विभाग की ओर से जारी नए अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 36 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। यह नियम सामान्य वर्ग पर लागू रहेगा, जबकि आरक्षित वर्ग को पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए पूरी होगी। साथ ही, आयोग आवश्यकता पडऩे पर आंसर की के मूल्यांकन में स्केलिंग, मॉडरेशन या नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपना सकेगा। परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!