Thursday, June 25, 2026
HometrendingRPSC प्राध्यापक संस्कृत प्रतियोगी परीक्षा 2022 : हिंदी विषय के अभ्यर्थियों की...

RPSC प्राध्यापक संस्कृत प्रतियोगी परीक्षा 2022 : हिंदी विषय के अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से प्राध्यापक- विद्यालय (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत हिंदी विषय के पदों के लिए पात्रता की जांच के लिए अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी की गई है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

वरिष्ठ उपसचिव एसएन शर्मा ने बताया कि आयोग द्वारा उक्त परीक्षा के अन्तर्गत प्रथम प्रश्न-पत्र सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन तथा द्वितीय प्रश्न-पत्र हिंदी विषय की परीक्षा 15 नवंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के फलस्वरूप 71 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है। प्रशासनिक कारणों से 1 अभ्यर्थीं का परिणाम रोका गया है।

शर्मा ने कहा कि जारी की गई विचारित सूची चयन या वरीयता सूची नहीं है। इसका उद्देश्य मात्र दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करना है। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों/नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से ही नियमानुसार मुख्य चयन सूची व आरक्षित सूची जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन का कार्य काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके विस्तृत कार्यक्रम के संबंध में आयोग की वेबसाइट एवं अन्य माध्यमों से यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!