Saturday, June 6, 2026
HometrendingRPSC : विधि रचनाकार प्रतियोगी परीक्षा-2024, साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों को...

RPSC : विधि रचनाकार प्रतियोगी परीक्षा-2024, साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों को प्राप्तांकों की पुनर्गणना का अवसर

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से विधि रचनाकार (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 में साक्षात्कार के लिए सफल रहे अभ्यर्थियों को प्राप्तांकों की पुनर्गणना कराने का अवसर दिया गया है। इसके लिए अभ्यर्थी 12 से 20 जून 2025 को रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा का आयोजन दिनांक 14 जुलाई 2024 को किया गया। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए विचारित सूची दिनांक 11 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी। विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच कर साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों का परिणाम दिनांक 17 फरवरी 2025 को जारी किया गया। साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक दिनांक 2 जून 2025 को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। नियमानुसार साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों के प्राप्ताकों की रिटोटलिंग कराए जाने हेतु अभ्यर्थियों को यह अवसर प्रदान किया गया है।

उत्तर पुस्तिकाओं में प्राप्त अंकों की पुनः गणना के लिए आयोग की वेबसाइट पर एग्जाम डैशबोर्ड के अंतर्गत इंस्ट्रक्शंस/लिंक कॉलम में उपलब्ध लिंक को क्लिक करते हुए स्वयं के आवेदन क्रमांक, रोल नम्बर एवं जन्म दिनांक से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्राप्तांकों की पुनर्गणना के लिए 25/रू प्रति प्रश्न पत्र की दर से शुल्क का ऑनलाईन ही भुगतान करना होगा। ऑफलाईन प्रार्थना पत्र एवं ऑफलाईन शुल्क किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जायेगा। राजस्थान विधिक राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम, 1981 के नियम 25 (1) के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं के प्राप्तांकों की पुनर्गणना  का प्रावधान किया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं का पुनः परीक्षण किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!