Friday, June 19, 2026
Hometrendingआरपीएससी ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियों के विज्ञापन जारी किए, 12...

आरपीएससी ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियों के विज्ञापन जारी किए, 12 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्तियां

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने गुरूवार को विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियों के विज्ञापन जारी किए हैं। इनके तहत 5 विभागों में 12 हजार 121 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इनको सम्मिलित करते हुए वर्ष 2025 के दौरान आयोग द्वारा 9 भर्तियों के विज्ञापन अभी तक जारी किए जा चुके हैं। विस्तृत सूचना के लिए भर्ती विज्ञापनों का अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर किया जा सकता है।

आयोग सचिव ने बताया कि विभिन्न विभागों से प्राप्त भर्ती अर्थनाओं के क्रम में भर्तियां की जानी है। अभ्यर्थी विज्ञापित पदों के लिए आवेदन करते समय विज्ञापन में जारी की गई वांछित योग्यता का अवश्य अवलोकन कर यह सुनिश्चित करें कि जिस पद के लिए उनके द्वारा आवेदन किया जा रहा है, उसके लिए पात्रता की समस्त शर्तों को वे पूरा करते हों। बिना वांछित योग्यता व अनुभव के आवेदन करने पर आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं से डिबार किया जा सकता है।

इन पदों पर भर्ती के लिए 
जारी किए गए विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) – 281 पद

पशुपालन विभाग (पशु चिकित्सा अधिकारी) – 1100 पद

उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1) विभाग – 1015

प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा विभाग) – 3225

वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) – 6500

ऑनलाइन आवेदन अवधि

सहायक कृषि अभियंता के पदों के लिए 28 जुलाई से 26 अगस्त, पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए 5 अगस्त से 3 सितंबर, उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के पदों के लिए 10 अगस्त से 8 सितंबर,  प्राध्यापक एवं कोच के पदों के लिए 14 अगस्त से 12 सितंबर तथा वरिष्ठ अध्यापक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त से 17 सितंबर तक किए जा सकेंगे।

वर्ष 2025 : पूर्व में जारी 
किए गए भर्ती विज्ञापन

दिनांक-भर्ती का नाम

13 फरवरी 2025 – व्याख्याता

18 मार्च 2025 – डिप्टी कमांडेंट

2 अप्रेल 2025 – जूनियर केमिस्ट

2 अप्रेल 2025  – सहायक विद्युत निरीक्षक

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!