Friday, June 5, 2026
HometrendingRPSC : आयोग ने जारी की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीखें

RPSC : आयोग ने जारी की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीखें

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा तारीखें जारी की गई। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि पुरालेखपाल, सहायक पुरालेखपाल, शोध अध्येता, रसायनज्ञ एवं शोध अधिकारी (कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 3 व 4 अगस्त 2024 को किया जाना प्रस्तावित है।

इसी तरह सहायक सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 25 अगस्त 2024 को किया जाना प्रस्तावित है।

इसी प्रकार सहायक आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 8 से 12 सितंबर एवं 14 व 15 सितंबर 2024 को किया जाना प्रस्तावित है। उक्त परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!