Saturday, June 6, 2026
HometrendingRPSC : सहायक निदेशक (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) भर्ती, 16 जून तक...

RPSC : सहायक निदेशक (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) भर्ती, 16 जून तक आवेदन में संशोधन का अवसर

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक निदेशक (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) भर्ती-2024 अंतर्गत 12 से 16 जून रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है। निर्धारित अवधि पश्चात् लिंक स्वतः निष्क्रिय हो जायेगा। अभ्यर्थी संशोधन के लिए केवल ऑनलाइन संशोधन के विकल्प का ही प्रयोग करें। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जायेंगे।

आयोग सचिव ने बताया कि  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के लिए सहायक निदेशक के 9 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन संख्या 01/2024-25 दिनांक 14 जून 2024 को जारी किया गया। तत्पश्चात् विभाग से प्राप्त प्रस्तावानुसार उक्त 9 पदों के स्थान पर 11 पदों पर भर्ती किए जाने के संबंध में शुद्धि पत्र संख्या 04/2025-26 दिनांक 19 मई 2025 को जारी किया गया। चूंकि मूल विज्ञापन में ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए पद विज्ञापित नहीं था परन्तु उक्त शुद्धि पत्र अनुसार ईडब्ल्यूएस वर्ग के 1 पद पर भर्ती की जानी है। अतः उक्त पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने का अन्तिम अवसर अभ्यर्थियों को प्रदान किया जा रहा है। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। संशोधन परीक्षा हेतु जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगी।

ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया

संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से रू. 500/- का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल  https://rpsc.rajasthan.gov.in  पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल  का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in  पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!