






जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से बुधवार को एनालिस्ट कम प्रोग्रामर/डिप्टी डायरेक्टर परीक्षा 2024 का आयोजन किया गया।
प्रातः 10.00 से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में 3170 तथा दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक आयोजित प्रश्न पत्र द्वितीय की परीक्षा में 3157 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। परीक्षा के लिए कुल 7367 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे।


